- "दोनों हाथों से कुशल होने के लिए तो मैं कुछ भी कुर्बानी दे दूं, अपना दायां हाथ भी।"
- "जब आप जीवन में दोराहे पर आ जाएं तो सोचना क्या, आगे बढ़ें।"
- "यदि आप गौर से देखेंगे तो बहुत कुछ नज़र आ जाएगा।"
- "अब वहां कोई नहीं जाता। वहां बहुत भीड़ रहती है।"
- "जब मैं सोच रहा होता हूं तो ध्यान एकाग्र नहीं कर पाता।"
- "भविष्य अब वैसा नहीं रहा जैसा होता था।"
- "मैं अपने बच्चों के लिए ज्ञानकोष नहीं खरीदने वाला। वे स्कूल जाकर सीख लेंगे, मैंने भी तो यही किया था।"
- "हम भटक गए हैं लेकिन कोई बात नहीं, तेजी से तो बढ़ ही रहे हैं।"
- "आधे झूठ जो वे मेरे बारे में बोलते हैं, सच नहीं होते।"
- "एक पैसे की कीमत अब धेले भर भी नहीं रही।"
- "अरे, यह तो भूतकाल की जानी-पहचानी घटना लगती है, फिर से वही घट रहा है।"
- "खेल अभी बाकी है, जब तक पूरा नहीं हो जाता।"
- मिसेज लिंद्जी: "निस्संदेह आप बहुत शीतल लगते हैं, शबनम की तरह।" योगी बेरा: "धन्यवाद, आप भी कोई शोला तो नहीं लगतीं।"
- "अगर दुनिया एकदम दोषहीन हो जाए तो परिपूर्ण नहीं रह जाएगी।"